विकसित देशों ने करी भारत के जी-20 सम्मेलन की प्रशंसा:-आदित्य चौहान

आज *भारतीय जनता पार्टी* के अन्तर्गत “एक कदम विश्व गुरु की ओर” कार्यक्रम में रुड़की नगर के बी एस आई एवं एस डी गर्ल्स डिग्री कॉलेज शिक्षण संस्थाओं में जी-20 सम्मेलन एवं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में 5 मिनट की सफलता की झलकियां पर आधारित फिल्म छात्र-छात्राओं को दिखाई गई।उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी एवं कार्यक्रम के उत्तराखंड संयोजक आदित्य चौहान ने कहा कि आज का युग भारत का युग है वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा जी-20 एवं चंद्रयान-3 इस का जीता जागता उदाहरण है आज विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।इस अवसर पर कार्यक्रम के गढ़वाल मंडल संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि जी-20 सम्मेलन एवं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग यह जीता जागता प्रमाण है कि भारत में अब एक नई विज्ञान क्रांति की और है हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यह जो सोच है के एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य उसी को ध्यान में रख कर हम सबको कार्य करना है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आज हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि हम आने वाली नई पीढ़ी को देश की प्रगति की ओर उठाए जा रहे केन्द्र सरकार के कदमों से जनता को अवगत कराएं।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह सिंधु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के साथ खड़ी है वह हर वर्ग का सम्मान कर रही है एवं हर वर्ग के लिए नई योजनाएं बना रही है।इस अवसर पर दोनों शिक्षण संस्थाओं के अध्यापक- अध्यापिका एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news