Latest Update

रोटरी क्लब रुड़की द्वारा चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला रहे मुख्य अतिथि

आज स्वच्छता दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए रोटरी क्लब रुड़की द्वारा अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज रुड़की तथा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर मुख्य आयुक्त विजय नाथ शुक्ला पहुंचे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता का मतलब हमारे आसपास के वातावरण को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखना है इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया रोटरी क्लब अध्यक्ष एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने कहा कि हमें अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए योजना बनानी चाहिए और उसे क्रियान्वित करना चाहिए, रोटरी क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष शरीर ने कहा कि स्वच्छता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि स्वच्छता एक सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत है जो हमें एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जीने में मदद करता है सचिव वीरेंद्र जैन ने कहा कि हम सभी को ध्यान रखना चाहिए कि स्वच्छता का केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बड़ा प्रभाव पड़ता है रोटेरियन वीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण हमें शांति और सुख प्रदान करता है रोटरी आरसीसी अध्यक्ष पूजा नंदा ने कहा कि हमें शिक्षा दी जाती है अतिथि देवो भव लेकिन क्या हमने कभी सोचा है

कि हमारे अतिथियों को एक साफ और स्वच्छ माहौल में कैसे स्वागत कर सकते हैं स्वच्छता दिवस हमें इस बारे में सोचने के लिए शानदार अवसर प्रदान करता है, रोटेरियन प्रेम शरीर ने कहा कि हमें यह प्रतिबद्ध रहना चाहिए कि हम स्वच्छता के मामले में साझा करें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें इस अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों में एडवोकेट अशोक अरोड़ा रोटेरियन सुभाष सरीन, भारती गुप्ता, रोटेरियन गगन सरीन, रोटेरियन प्रेम सरीन, रोटेरियन विजेंद्र जैन ,रोटेरियन वीरेंद्र कुमार शर्मा, पंकज नंदा आदि उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News