
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा खंड स्तरीय प्रतियोगिता रुड़की के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में अध्यक्षा खण्ड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठोर मुख्य अतिथि रजत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्रधानाचार्य श्री इस्त्याक अहमद, खंड संयोजक श्री योगेश कुमार, संस्कृत भारती के नगर संयोजक नवल किशोर पन्त जी ने दीप प्रज्वलन द्वारा शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता श्रीमती श्रद्धा हिन्दू ने किया।
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे संस्कृत समूह गान, समूह नृत्य, नाटक, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण आयोजित हुई। संस्कृत प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में राधे श्याम,रूक्मन सैनी, श्रद्धा हिन्दू, डा सरस्वती पुंडीर,अलका घनशाला, अनामिका, शालिनी गुप्ता, कंचन मल्होत्रा, श्रुति वालिया, शैलेन्द्र,एवं दीप्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस कार्य क्रम में रूचि गर्ग,रितु यादव, गायत्री शर्मा, ,बबीता सिवाच, पुष्पा रतूड़ी,दीपा सिंह, कविता शर्मा, रजनी,डा भारती शर्मा, जी उपस्थित रहे।
