Latest Update

कल शाम लंढौरा में सेवा भारती रुड़की द्वारा संचालित सिलाई एवं बहूउद्देशीय केन्द्रों का सत्र-समापन समारोह का आयोजन किया गया समारोह में मुख्य अतिथि सेवा भारती मात्रमंडल उत्तराखंड के संरक्षक श्री सुभाष हंस, प्रान्त अध्यक्षा श्रीमति सुनीता भट्ट, खंड संचालक श्री ब्रिज मोहन सैनी, नगर संचालक श्री राम कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में मंच की शोभा बढाई | सुभाष हंस जी ने केंद्र की छात्राओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा की शिक्षण सत्र तो समाप्त हो गया परन्तु उनका असली सत्र तो अब आरम्भ हुआ है | सेवा भारती रुड़की के अध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग ने रुड़की में चल रहे सेवा केन्द्रों एवं सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया| सेवा भारती मात्रमंडल रुड़की की जिला अध्यक्षा श्रीमति प्रीती शर्मा ने केंद्र में चल रहे कार्यों के बारे में बताया | केंद्र की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये | कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता ने किया |

इस अवसर पर सेवा भारती मात्रमंडल रुड़की की अध्यक्ष श्रीमती प्रीती शर्मा, प्रवीण सब्बरवाल, मनोज गोयल, श्रीमति सुशील चमोली, राजकुमार अनेजा, विनय गुप्ता, नरेश गोयल, बालेश्वर जी , नगर कार्यवाह नगर लण्ढौरा। हरीश दर्शन जी नगर सेवा प्रमुख नगर लण्ढौरा। पीयूष जी बौद्धिक प्रमुख नगर लण्ढौरा। दिनेश जी, परिवार प्रबोधन नगर लण्ढौरा। रोहित जी, बस्ती प्रमुख शिव बस्ती, नगर लण्ढौरा। नवनीत जी, बस्ती प्रमुख दुर्गा बस्ती, नगर लण्ढौरा। शीशपाल भगत जी, बस्ती प्रमुख भगतसिंह बस्ती नगर लण्ढौरा। आदि उपस्थित रहे |

मनोज गोयल 

मीडिया प्रभारी

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news