देहरादून – खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पत्रकारों के लिए बीमा एवम आवास योजना के लिए आवाज उठाई

*बिग ब्रेकिंग –विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाया पत्रकारों का मुद्दा।*

देहरादून । निर्दलीय विधायक उमेश कुमार विधानसभा सत्र केपहले ही दिन से लगातार जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं । अब सत्र के तीसरे दिन उन्होंने सबसे पहले विधानसभा के अंदर प्रदेश के पत्रकारों को लेकर सदन में बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने मांग की है कि राज्य के पत्रकारों के लिए बीमा और आवास योजना लागू की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पिछले डेढ़ साल से इस बाबत सवाल लगा रहा हूं लेकिन सरकार इसमें कोई जवाब नहीं दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से अभी तक कितने पत्रकारों को लाभान्वित किया इस पर भी सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News