नगर में हो रहे आवारा कुत्तों के आतंक के संबंध में आज नगर आयुक्त रुड़की को एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनसे प्रार्थना की गई की वार्ड संख्या 15 पूर्ववाली गणेशपुर रुड़की में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जो कि गलियों में गंदगी फैलाते हैं और बच्चों के पीछे भागते हैं जिससे बच्चे गली में खेलने से भी डरते हैं, यह आवारा कुत्ते गलियों से निकल रही आम जनता की मोटरसाइकिल गाड़ियों के पीछे काफी दूर तक भागते हुए जाते हैं, इस प्रकार आम जनता के मन में एक अनजाना सा भय घर कर गया है कि यह आवारा कुत्ते कहीं उन्हें या उनके बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचा दे, अतः आपसे अनुरोध है कि इस प्रकार की कोई अप्रिय घटना होने से पहले इन आवारा कुत्तों के बारे में कोई उचित कदम उठाने के कृपा करें क्योंकि इन आवारा कुत्तों की वजह से जनता में भय और आतंक व्याप्त हो गया है इस संबंध में आज एक प्रार्थना पत्र श्रीमान नगर आयुक्त महोदय को मेरी तरफ से लिखा गया
ADV सीमा चौधरी (समाज सेविका)ने नगर आयुक्त को आवारा कुत्ते पकड़ने के संबंध में लिखा एक पत्र








