आज दिनांक 05/09/23 में पंडित गोविंद वल्लभपंत पर्यावरण एवं शिक्षक कल्याण समिति रुड़की के महासचिव एडवोकेट प्रभाकर पंत ने बताया कि अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति के सम्मान में शिक्षक दिवस में प्राचार्य सुबोध कुमार मालिक एवं संस्था की अध्यक्षा शिल्पी सिंह ने प्रेरणा स्वरूप प्रशिक्षु बी.एड. की छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही अतिथि शिक्षक को सम्मान किए जाने एवं बी.एड. प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए । इस अवसर पर हिमालय बचाओ अभियान को संध्या ने प्रेरणा स्वरूप फलदार पौधे , नींबू , जामुन, अमरूद रौपित किए । विकास के नाम पर सौ वर्ष पुराने पेड़ों का कटान बहुत हो गया ।इन्ही कारण से पहाड़ों में बर्फ़ पिघल रही है। हमारे मौसम में भी अति वर्षा कारण बनी। ग्लोबल वार्मिंग काल है। इस अवसर पर कुमारी संजना भट्ट,शिवानी,साधना,अरुण, हिमांशु,शीतल,शिवम, गुरमीत,प्रियंका,सोनम,सुनीता,रचिता आदि ने पौधा रोपण किया।








