Latest Update

जिलेट कंपनी की ओर से आज अरिहंत कॉलेज में एक व्यक्तित्व विकास हेतु सेमिनार का आयोजन किया

जिलेट कंपनी की ओर से आज अरिहंत कॉलेज में एक व्यक्तित्व विकास हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विद्यार्थियों को साक्षात्कार के समय ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में बताया गया। साथ ही व्यक्तित्व विकास के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं प्रेरक सुमित कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों को इस विषय पर व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों ने भी रुचि लेते हुए व्याख्यान को ध्यान से सुना और अपने जीवन में धारण करने का निश्चय किया।

मुख्य वक्ता सुमित कुमार भारद्वाज ने बताया कि आज विद्यार्थियों को साक्षात्कार के समय शैक्षिक ज्ञान के अतिरिक्त अन्य रचनात्मक कार्यो में भी प्रतिभाग करना आवश्यक हैं। उन्हें साक्षात्कार के समय अपनी वेशभूषा, हाव-भाव एवं संचार की भाषा का भी ध्यान रखना होता हैं। संस्था के अध्यक्ष दीपक जैन एवं डायरेक्टर डॉक्टर अनुज शर्मा को भी हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार का रचनात्मक सेमिनार का आयोजन करवाया जिसका लाभ विद्यार्थियों को भविष्य में सदैव मिलेगा। कार्यक्रम में अवधेश जोशी, शिवप्रसाद एवं अजय सैनी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने संस्था की ओर से मुख्य वक्ता का स्वागत किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News