Latest Update

वार्ड नं 27 के संजय गांधी कालोनी में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन पत्रकार अनूप सैनी के आवास पर धूमधाम से किया गया, कई प्रतियोगिताएं भी की गई आयोजित

रुड़की में संगीत,कला और संस्कृति के संवर्धन और उत्थान के साथ सामाजिक दायित्वों लिए सदैव सक्रिय रहने वाली महिलाओं ने ‘हरियाली तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं ने दीप प्रज्वलन कर किया गया।तीज महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं मे भी भाग लिया। जिसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, सास बहू और मां बेटी की एक्टिविटी सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। विजेताओं को उपहार भेंटकर सम्मानित भी किया गया। गणेश वंदना प्रस्तुति भी महिलाओं द्वारा की गई। मीनू धीमान ने कहा की हरियाली तीज का पर्व हर उम्र की महिलाओ के लिए खास है। उन्होंने बताया कि समाज की नींव को मजबूत करने में हमारी महिलाओं की अहम भूमिका होती है। तीज एक संस्कृति से जुड़ा पर्व है जिसे हमारी समिति ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मनाने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम मे उपस्थित नीरू सैनी ने कहा कि तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सामूहिक आयोजनों से महिलाएं एक-दूसरे से परिचित होती है और अपने गिले-शिकवे दूर करते हुए अपनत्व बनाए रखती है। संगीता गुप्ता ने बताया कि पुरुष व्यापार, कारोबार, प्रतिष्ठान या फिर नौकरी करने चले जाते हैं। तो ऐसे में महिलाएं पूरे घर को और बच्चों को संभालने के साथ-साथ पुरुषों के कारोबार में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। सीमा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर रही है और अपने अर्जित धन से अपनी स्वयं की और परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति आजादी के साथ कर रही हैं। नीलू अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अब स्वाबलंबी बन रही हैं और अपनी हिम्मत और मेहनत से समाज में खुद की पहचान बना रही हैं।तीज उत्सव में नीरू सैनी, मीनू धीमान, संगीता गुप्ता,आशा, मंजू ,पूजा,सीमा, स्वेता, कृष्णा, मिनाक्षी, वंशिका सैनी,नीलू, रीता जैन,आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।   

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news