Latest Update

मुख्यमंत्री धामी ने मातृ मृत्यु दर एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर ली बैठक, दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री धामी ने मातृ मृत्यु दर एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर ली बैठक, दिए निर्देश 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मातृ मृत्यु दर एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में मातृ मृत्यु दर कम करने एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल और आपदाकाल में गर्भवती महिलाओं को एयर लिफ्ट करने की ज़रूरत पड़ने पर उन्हें निकटवर्ती सुविधा युक्त चिकित्सालयों में पहुँचाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news