Latest Update

रुड़की गैस गोदाम में आज जोर का धमाका हुआ. जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर गैस के सिलेंडरों से भरे गोदाम में अचानक तेज धमाका हो गया.धमाका होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने उसे रुड़की सिविल अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण धमाका हुआ है. रुड़की में पनियाला रोड पर छवि गैस एजेंसी का एक सिलेंडरों का गोदाम है. गोदाम के बाहर की तरफ एक चौकीदार का कक्ष बना हुआ है. बताया जा रहा है की शनिवार की दोपहर मेहरबान नामक चौकीदार का बेटा करीब 13 वर्षीय सदब इस कक्ष में गया. इसी दौरान एक तेज धमाका हो गया. धमाका होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिसके बाद सदब चिल्लाता हुआ बाहर आया. इस हादसे में सदब के दोनों हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गये. एकाएक गोदाम की दीवारें भी गिर गई. घटना के समय कक्ष में गैस का सिलेंडर भी रखा हुआ था, गनीमत रही की सिलेंडर में धमाका नहीं हुआ. हादसा होने के बाद स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े. जिसके बाद एजेंसी पर मौजूद लोग घायल बच्चे को उपचार के लिए मालवीय चौक स्थित अस्पताल ले गए. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसी के साथ एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई. घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है.एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है. धमाका किस वजह से हुआ है इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है.

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news