Latest Update

मोटे अनाज का एक कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धीर सिंह के निवास स्थान आदर्श नगर में किया गया

रुड़की- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी मंडल की उपाध्यक्ष वर्णिका चौधरी के संयोजन में मोटे अनाज का एक कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धीर सिंह के निवास स्थान आदर्श नगर में किया गया इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य सुनीता गोस्वामी ,मंडल अध्यक्ष नील कमल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वर्णिका चौधरी तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रही इस अवसर पर प्रदेश सदस्य सुनीता गोस्वामी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अपने खाने की थाली में कम से कम एक मोटा अनाज का व्यंजन जरूर होना चाहिए जिससे हम बहुत सी बीमारियों से बचेंगे जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर आदि ! महिला मोर्चा पूर्वी मंडल रुड़की की मंडल अध्यक्ष नील कमल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए अभियान में मोटे अनाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेती करने तथा अपने खाने में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसकी श्रंखला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्वी मंडल रुड़की द्वारा आदर्श नगर रुड़की में यह कार्यक्रम किया गया है जिसमें मोटे अनाज ज्वार, बाजारा, रागी कुट्टू, मक्का ,मोठ, चना सावक आदि के बारे में जानकारी दी तथा उनसे संबंधित व्यंजनों को मोर्चे की महिलाओं द्वारा बनाकर लाया गया है !कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा पूर्वी मंडल रुड़की की उपाध्यक्ष वर्णिका चौधरी ने बताया कि मोटे अनाज को श्री अन्न,या मिलेटस या सुपर फूड भी कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में तथा मन की बात कार्यक्रम एवं जी 20 की बैठकों में मोटे अनाज के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के बारे में कहा है! उन्होंने बताया की मोटा अनाज पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है जिसमें विटामिन बी 6,बीटा कैरोटीन ,फोलिक एसिड, पोटेशियम ,मैग्नीशियम ,जस्ता आदी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इन अनाजों को सुपर फूड भी कहा जाता है ! सभी महिलाओं ने अपने द्वारा बनाकर लाए गए व्यंजनों का एक साथ बैठकर खाकर इनका स्वाद लिया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में अन्य महिलाओं सपना, उषा ,नीलम सिंह, जस्सी, सुनीता चौधरी, प्रियांशी व दिव्यांशी आदि ने भाग लिया ! 

नीलकमल शर्मा 

मंडल अध्यक्ष

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी मंडल

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News