Latest Update

*सैनी कावड़ सेवा समिति रुड़की के 13वें विशाल निःशुल्क भंडारे का तीसरा दिन*

रविवार 09 जुलाई से सैनी कावड़ सेवा समिति सैनीपुरम शेरपुर रुड़की के 13वें विशाल निःशुल्क भंडारे की शुरुआत विधिवत यज्ञ हवन के साथ हुई थी,गत 13 वर्षो से सैनी समाज सैनी काँवड सेवा समिति के माध्यम से शेरपुर रुड़की में शिव भक्तो की निरन्तर सेवा करता चला आ रहा है (01 वर्ष कोविड छोड़कर) गत वर्ष से कावड़ मार्ग मंगलौर बाईपास से डायवर्ट होने के कारण समिति द्वारा ढंढेडी गांव में हाइवे पर गोगा माहडी के सामने बाईपास पर शिव भक्तो की सेवा की जा रही है, भंडारे की शुरुआत 09 जुलाई को हवन-पूजन के बाद हलवा, खीर ,चावल, कढी, दालमखनी के वितरण के साथ हुई थी, आज भंडारे के तीसरे दिन लगातार भारी बारिश के बावजूद भी समिति की पूरी टीम ग्राम ढंढेडी के लोगो के साथ मिलकर सुबह 4 बजे से ही चाय, नाश्ता,भोजन प्रसाद की व्यवस्था में लगी रही जो रात 11 बजे तक लगातार चलती है, 

लम्बी-लम्बी कतारे व भारी भीड के साथ भंडारे का लक्ष्य एक लाख से ज्यादा कावड़ियों को लाभान्वित करना है। इस समय कांवड़ समिति के 200 से अधिक सदस्य है जो तन, मन व धन से सहयोग करते है। भोजन, स्नान,शौचालय, पानी, रात्रि विश्राम एवम निःशुल्क चिकित्सा आदि की व्यवस्थाएं समिति प्रत्येक वर्ष अपने सामर्थ्य के अनुसार करती हैं । समिति कई उपसमितियां बनाकर भंडारे का प्रबंधन व नियोजन करती है. भंडारे में में श्री देशबन्धु जी, मुख्य यजमान श्री सतीश सैनी व श्रीमती ओम सैनी, श्री आलोक राज व रूपा सिंह सैनी,राजेन्द्र सैनी, डॉ0 नवीन सैनी, सतीश शास्त्री सैनी, अजय सैनी, योगेंद्र सैनी, विश्वराज सैनी, संदीप सैनी, मनोज सैनी प्रधान मदन सिंह जी,शुभम सैनी, संजय सैनी, वेदप्रकाश सैनी, नीरज सैनी आदि 10 कारीगरों की टीम के साथ मिलकर गणमान्य सदस्य पहले दिन से ही लगातार सेवाएं दे रहे है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News