भंडारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष दत्त ने प्रसाद वितरण किया

समर्पण जन कल्याण संगठन द्वारा चल रहे 24 वें चिकित्सा शिविर एवं भंडारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष दत्त ने प्रसाद वितरण किया एवं शिविर एवं दवाइयों का निरीक्षण किया। साथ ही मेडिकल टीम से मुलाकात की और सारे कार्य से संतुष्ट होकर समर्पण को बधाई दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि समर्पण का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से चल रहा है। डॉक्टरों की टीम यहां 24 घंटे काम कर रही है। समर्पण द्वारा संचालित एंबुलेंस के द्वारा भी अनेक मरीजों को उपचार हेतु ले जाया जा रहा है जिस पर उन्होंने समर्पण एंबुलेंस चालक की भी तारीफ की है। डॉ दत्त ने समर्पण परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा की हमारी ओर से हर प्रकार का सहयोग भविष्य में भी संस्था को प्रदान किया जाता रहेगा। संस्था की ओर से आयोजित भंडारे में निरंतर सभी सहयोगियों का सहयोग मिल रहा है। फार्मा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन एवं भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा भंडारे में सहयोग किया गया। भंडारे में याकका फार्मा, आध्या फार्मा, ओरचिड़ फार्मा, ए पी एस फार्मा, एम्पूर फार्मा, सेल्यूड फार्मा, जी फुटवियर, सुरक्षा फार्मा, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता बिजेंदर मित्तल के साथ-साथ आईआईटी के छात्रों ने अपना पूर्ण सहयोग किया। शिविर में आईआईटी रूड़की के छात्र भी पहुंचे जिन्होंने पूरा दिन समर्पण के साथ भंडारे का वितरण किया और अपनी ओर से शिव भक्तों के लिए चाय, ब्रेड पकोड़े, पोहा, चने, हलवा, बिस्केट का वितरण किया। उनके टीम लीडर विशाल, अर्पित कुमार, अभिमन्यु शर्मा, नितिन उपाध्याय, अभिषेक राज, नवीन, अक्षय आदि सुबह से लेकर रात तक शिविर में उपस्थित रहे। इस चिकित्सा शिविर में मेडिकल टीम शिवानी, अब्दुल कादिर, विजय शर्मा, स्वा, आशा कम्बोज, सविंदर सैनी, चिराग यादव, अंकित त्यागी, डॉ मनीष कुमार, भारती यादव आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में प्रदीप गोयल, स्वास्थ्य प्रभारी संदीप गोयल, विकास त्यागी, विकास गुप्ता, संजय गोयल, अरुण कोहली, आशु कश्यप, सुमित कश्यप, नवीन पुरी, सौरभ सिंघल, नवीन त्यागी, कार्तिक पूरी, शिव यादव, देवांश गोयल, अंकुर त्यागी, शशीकांत अग्रवाल, निशांत भारद्वाज, सुरेशानंद, पुलकित भारद्वाज, डॉक्टर रामसेवक सिंह, मानस भारद्वाज, प्रज्ञान भारद्वाज, कार्तिक भारद्वाज, विहान गौतम, सुमित भारद्वाज, अरविंद सिंघल, अर्जुन गुप्ता, महेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News