*सैनी कावड़ सेवा समिति रुड़की के 13वें विशाल निःशुल्क भंडारे की हुई शुरुआत*

रविवार 09 जुलाई से सैनी कावड़ सेवा समिति सैनीपुरम शेरपुर रुड़की के 13वें विशाल निःशुल्क भंडारे की शुरुआत विधिवत यज्ञ हवन के साथ हुई,गत 13 वर्षो से सैनी समाज सैनी काँवड सेवा समिति के माध्यम से शेरपुर रुड़की में शिव भक्तो की निरन्तर सेवा कर रहा है (01 वर्ष कोविड छोड़कर) गत वर्ष से कावड़ मार्ग मंगलौर बाईपास से डायवर्ट होने के कारण समिति द्वारा ढंढेडी गांव में हाइवे पर गोगा माहडी के सामने बाईपास पर शिव भक्तो की सेवा की जा रही है, भंडारे के पहले दिन हवन-पूजन के बाद हलवा, खीर ,चावल, कढी, दालमखनी का वितरण किया गया बारिश होने के कारण चाय की भी व्यवस्था लगातार रही, शाम को कढ़ी व दाल चावल का भोजन प्रसाद वितरित किया गया,

लम्बी-लम्बी कतारे व भारी भीड के साथ भंडारे का प्रारम्भ हुआ। इस समय कांवड़ समिति के 200 से अधिक सदस्य है जो तन, मन व धन से सहयोग करते है, लाखो की संख्या में शिवभक्त कावड़ियों को समिति के माध्यम से भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है भोजन, स्नान,शौचालय, पानी, रात्रि विश्राम एवम निःशुल्क चिकित्सा आदि की व्यवस्थाएं समिति प्रत्येक वर्ष अपने सामर्थ्य के अनुसार करती हैं । समिति कई उपसमितियां बनाकर भंडारे का प्रबंधन व नियोजन करती है.. आज उद्घाटन सत्र में श्री देशबन्धु जी, मुख्य यजमान श्री सतीश सैनी व श्रीमती ओम सैनी, श्री आलोक राज व रूपा सिंह सैनी, राजेन्द्र सैनी, डॉ0 नवीन सैनी, विश्वराज सैनी, संदीप सैनी मनोज सैनी प्रधान मदन सिंह जी, संजय सैनी, वेदप्रकाश सैनी, नीरज सैनी आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे साथ ही पहले ही दिन भोलो का सैलाब उत्साह के साथ भंडारे से सेवा लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करता रहा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News