Latest Update

रुड़की पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ” कहा धन्यवाद उत्तराखण्ड पुलिस “* 

रुड़की पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ” कहा धन्यवाद उत्तराखण्ड पुलिस “* 

दिनांक 06.07.2023 को समय करीब 22.55 बजें एक *भोला “जॉनी निवासी C-247 DDA मार्केट मंगोलपूरी नियर रामलाल अखाडा थाना राजपार्क दिल्ली”* ने कोतवाली रुड़की पर आकर सूचना दी कि *मैंने अपनी पत्नी मीनू उम्र 32 वर्ष व लड़की उम्र 3 वर्ष बढ़ेड़ी से ई- रिक्शे में रूड़की के लिये बिठाया था* लेकिन रुड़की में मेरे द्वारा तलाश किया गया तो रुड़की में नहीं पहुंची सूचना पर थाना कार्यालय में नियुक्त हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता द्वारा तत्काल उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराया गया इस पर *”स्वतंत्र प्रभार” प्रभारी कोतवाली रुड़की नीहारिका तोमर (आईपीएस)* के दिशा निर्देश पर तत्काल कंट्रोल रूम व व्हाट्सएप के माध्यम से चेतक कर्म0गण वह कावड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त अधि0कर्म0गणो को सूचना प्रसारित की गई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत उक्त महिला वह बच्ची को तलाश किया गया तो नगर निगम चौक पर कावड़ मेला ड्यूटी में तैनात *कॉन्स्टेबल विशन सिंह* को उक्त महिला वह बच्ची नगर निगम के पास परेशान हालत में घूमती हुई मिली जिससे शालीनतापूर्वक पूछताछ/जानकारी की गई तो बताया कि मेरे पति ने हमें हरिद्वार रुड़की के बीच से ई रिक्शा में बैठाया था लेकिन मैं रास्ता भटक गई और पति का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था, इस पर उक्त महिला और बच्ची को थाने पर लाकर सकुशल उसके पति जॉनी के सुपुर्द कर किया गया l

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News