आज चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की की ओर से डॉक्टर करण सिंह और डॉक्टर वरिजा सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने चिकित्सा दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी के सभी पदाधिकारी चिकित्सकों की मेहनत समर्पण और निष्ठा को प्रणाम करते हैं रोटरी के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि चिकित्सक दिन-रात दूसरों की सेवा में तत्पर रहते हैं अपने ज्ञान कौशल और तकनीकी योग्यता का उपयोग करके अस्पताल में मरीजों को सही और उच्चतम स्तर की देखभाल प्रदान करने में लगे रहते हैं ,रोटरी आरसीसी अध्यक्षा पूजा नंदा ने डॉक्टर करण सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सक हमारे समाज का सर्वागीण विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है चिकित्सक हमारे जीवन के रक्षक होते हैं जो लोग और समस्याओं का सामना करते हुए हमें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं सहायक गवर्नर डॉक्टर करण सिंह और डॉ वारिजा सिंह ने सभी रोटरी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया एवं समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु डिस्ट्रिक्ट से आए अवार्ड को रोटरी पदाधिकारियों को दिया इस अवसर पर रोटरी RCC अध्यक्षा पूजा नंदा को district की सर्वश्रेष्ठ आरसीसी का अवार्ड दिया गया इसके अतिरिक्त प्रेम मोहन , गगन सरीन, पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन, वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार जैन ,प्रेम सरीन, विनय शर्मा, नीलम शर्मा, हर्ष प्रकाश काला को भी डिस्ट्रिक्ट से आए अवार्ड को दिया गया इस अवसर पर पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा ने सभी रोटेरियन को डिस्टिक से मिले सम्मान के लिए शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष एडवोकेट अशोक अरोड़ा, प्रेम सरीन ,सचिव वीरेंद्र कुमार जैन कोषाध्यक्ष राजेश चंद्रा, हर्ष प्रकाश काला, वंदना मोहन ,प्रेम मोहन ,डॉक्टर संजीव सैनी ,गगन सरीन, दिलीप प्रधान ,विनय शर्मा नीलम शर्मा , कामना अरोड़ा, पंकज नंदा आदि रोटेरियन उपस्थित रहे
पूजा नंदा को मिला डिस्ट्रिक्ट का सर्वश्रेष्ठ रोटरी आरसीसी का अवार्ड






