ज्येष्ठ गन्ना विकास निरिक्षक / डिप्टी के पद पर कार्यरत अशोक कुमार अपनी शासकीय सेवा अवधि पूरी करते हुये विगत दिनांक 30 जून 2023 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गये। डिप्टी श्री अशोक कुमार के सेवानिवृत्त हो जाने पर जनपद देहरादून में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित करते हुये भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत डिप्टी श्री अशोक कुमार के सुपुत्र विधायक प्रतिनिधि शुभम चौधरी सहित उनके परिवार के सदस्य उपस्थित है। विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डिप्ट अशोक कुमार की सेवाकाल में बेहतर कार्य के लिये जनपद देहरादून और हरिद्वार की ओर से अधिकारियों कर्मचारियों ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा विदाई स्मृति के रूप में उपहार भेंट किया गया।विदाई कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सहायक आयुक्त ए० के० जोहरी ने कहा कि डिप्टी अशोक कुमार ने गन्ना विभाग में रहकर किसानों के हित में सेवायें दी है। सेवा अवधि के दौरान जनपद देहरादून और हरिद्वार में इन्होने ने अपना कार्यकाल पूरा किया। सेवा अवधि के दौरान कई वर्ष जनपद हरिद्वार में सचिव रहकर व लक्सर डिप्टी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संभाली जिससे की यह कहा जा सकता है। बेहतर कार्य एवं आचरण के साथ मृदूभाषी स्वभाव उनकी सबसे बड़ी शक्ति रही है। जनपद ही नहीं अपितु जिले में हमेशा अधिकारियों को यह भरोसा रहा है कि कोई भी जिम्मेदारी सोैपने पर श्री अशोक कुमार कर्तव्य निष्ठता के साथ पूरी करते है। पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर शिशुपाल ने श्री अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने पर कहा कि सेवानिवृत्ती शासकीय कर्मचारियों के जीवन का एक हिस्सा है और शासकीय सेवा एक चुनौती भरा कार्य है जिसमें श्री अशोक कुमार अपने कर्तव्यों को पूरा करने में सफल हुये है जनपद में उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी। आयोजित विदाई कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी, पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर शिशुपाल, पूर्व गन्ना आयुक्त जौहरी एवं जनपद हरिद्वार और देहरादून के समस्त कर्मचारियों सहित किसान मौजूद रहे।
डिप्टी अशोक कुमार हुऐ अपने सफल कार्यकाल के साथ सेवानिवृत्त






