भारत रक्षा मंच की रुड़की इकाई की कार्यकर्ता बैठक गणेशपुर में आहुति गई बैठक में पहुंचे भारत रक्षा मंच राष्ट्रीय संयोजक, सूर्यकांत केलकर ने कहा कि भारत रक्षा मंच द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हमेशा मुहिम चलाई जाती रही है उन्होंने कहा आज जरूरत है हमारे परिवारों को कि बच्चों को भी अपने संस्कार दें उन्हें अपने साथ मंदिर इत्यादि लेकर जाएं और अपनी हिंदुत्व संस्कृति का प्रचार प्रसार करें बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रामेश्वर जी ने कहा कि भारत रक्षा मंच द्वारा समय-समय पर हिंदुत्व संस्कृति को बढ़ाने हेतु जो भी प्रयास किए जाते रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं उन्होंने कहा सभी लोगों की महीने में कम से कम एक बार बैठक अवश्य होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों में अपने देश के प्रति देश प्रेम की भावना जगाने चाहिए और अपने धर्म के रीति-रिवाजों के बारे में भी बताना चाहिए उत्तराखंड के प्रांत संरक्षक अजीत जी ने कहा कि भारत रक्षा मंच द्वारा देश हित में हमें कार्यक्रम किए जाते रहे हैं समय-समय पर अभ्यास वर्ग लगाए जाते हैं इस अवसर पर महिला मंच की प्रांत उपाध्यक्ष पूजा नंदा ने कहा कि हम सभी को अपने परिवारों में बैठकर अपने बच्चों को देश प्रेम की बातें बताने चाहिए और हमारे पूर्वजों ने जो देश हित के लिए कुर्बानियां दी हैं उनके बारे में भी बताया जाना चाहिए क्योंकि आज कल की मोबाइल की दुनिया में बच्चे अपने संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ,पवन तोमर, गजेंद्र चौधरी, अजीत जी ,रामेश्वर जी, पार्षद अनूप राणा, एडवोकेट विजय, पूजा नंदा, शिवानी सिंह,पंकज नंदा सभी ने अपने विचार रखे
भारत रक्षा मंच की रुड़की इकाई की कार्यकर्ता बैठक






