देश की आज़ादी के आज़ाद हिंद फौज गोरखा समाज के प्रथम पंक्ति जांबाज भारतीय शहीद मेजर दुर्गामल्ल की 110वी जयंती पर महानगर में शहीद दुर्गामल्ल जी की प्रतिमा पर गोरखा समाज अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा के नेतृत्व में समस्त गोरखा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व कार्यक्रम अतिथि भाजपा नेता व मानवाधिकार संगठन ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने फूलमाला पहनाकर शहीद दुर्गामल्ल जी की 110वी जयंती वर्ष कोटिशः नमन कर नमनपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रध्जंलि दी गोरखा समाज अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने कहा कि शहीद मेजर गोरखाओं की एक अभूतपूर्व निशानी जो रूड़की नहर किनारे चौक पर स्थित है वह उत्तराखंड के लिए गौरव प्रतीक है जो गोरखा समाज हेतु गर्व का विषय है जयंती वर्ष श्रध्जंलि कार्यक्रम अतिथि भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने शहीद को कोटिशः नमन करते हुए विचारो में कहा देश की आज़ादी प्राप्ति में गोरखा समाज का अहम योगदान रहा शहीद मेजर दुर्गामल्ल की सहादत को देश कभी भुला नही पाएगा हम गोरखा समाज के समस्त नागरिकों से उम्मीद करतें है कि अपने बच्चों में शहीद के जीवन चरित्र की अच्छी शिक्षा को अंगीकार कराए ताकि देश की सुरक्षा हेतु शहीद मेजर दुर्गामल्ल जैसे जांबाज बन राष्ट्र दायित्व निभा भारत माता की सुरक्षा को सुदृढ़ व शक्तिशाली बना शहीद मेजर दुर्गमल्ल की परिपाटी पर चल राष्ट्र के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने का पुनीत कार्य कर गोरखा समाज का नाम रोशन करेंगे जयंती श्रध्जंलि कार्यक्रम में श्रीमती बिमला थापा, राजेंद्र गुरुंग, हरि बहादुर गुरंग,कमल राणा, तेज प्रसाद शर्मा,जितेंद गुरंग,टिका बहादुर पुन, विशाल गुरुंग, कमल थापा, डी बी मल्ल,सचिन गोंड़वाल, अनुज आत्रेय आदि मौजूद रहे






