Latest Update

पर्यावरण की शुद्धता के लिए ग्राम पंचायत मानक मजरा मैं गोष्ठी का आयोजन कर किया पौधरोपण* 

आज ब्लॉक भगवानपुर के की ग्राम पंचायत मानक माजरा में नवप्रभात विकास संस्थान द्वारा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण एवं ऑक्सीजन की कमी को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गांव के लोगों को वृक्षारोपण एवं वृक्षों की देखरेख पर चर्चा की गई एवं सभी को वृक्षारोपण का महत्व समझाया l इस अवसर पर संस्था सचिव के द्वारा सभी प्रतिभागियों को पेड़ पौधों की उपयोगिता एवं उनसे मिलने वाली औषधियां एवं मानव जीवन के लिए पूरी होने वाली जरूरतों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं पर्यावरण को बचाने हेतु शपथ दिलाई गई l इस बार भी संस्था अन्य वर्षो की भांति पौधे लगाने का कार्य करेगी l संस्था द्वारा पिछले वर्ष भी पौधारोपण किया गया और देखरेख की गई l सभी प्रतिभागियों को आसपास में पाए जाने वाले पेड़ पौधों की देखरेख के लिए प्रेरित किया गया l प्रधान अब्दुल मलिक अंसारी के द्वारा पेड़ों से प्राप्त होने वाली सामग्री औषधि एवं छाया का महत्व बताया गया और लॉकडाउन के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत के बारे में जानकारी दी गई और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील की गई l पारस सैनी द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक गण, उप प्रधान पति विश्वास, सदस्य राव कुर्बान, पूर्व प्रधान महेश कुमार, किसवर राव, आंगनबाड़ी बाला सैनी, मौसम सैनी आदि लोग उपस्थित रहे l

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News