Latest Update

ऋषिकेश डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त,दो कि मौत, कई घायल

हरिद्वार। ऋषिकेश डिपो कि बस जो कि रुपड़िया यूपी से हरिद्वार आ रही थी चंडी चौकी से करीब 100 मीटर पहले श्यामपुर की तरफ रेलिंग तोड़कर रोड से 20 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसकी सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची बस में लगभग 40 सवारी एवं चालक परिचालक सवार थे। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस एवं अन्य साधनों की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया। बस में अधिकांश नेपाली मूल की सवारी थी बस के एक परिचालक एवं बच्ची की मृत्यु हो गई है। दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर स्वयं क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल द्वारा घटनास्थल एवं अस्पताल में जाकर घायलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है l

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News