Latest Update

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण व जनसुनवाई की

रुड़की। आज कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग पर्यटन सिंचाई लघु सिंचाई संस्कृति ग्रामीण निर्माण पंचायती राज जलागम प्रबंधन बाढ़ नियंत्रण उत्तराखंड सतपाल महाराज का रुड़की पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी श्यामवीर सैनी सभी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत किया। यहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग की विभिन्न विभागीय योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने सरकार जनता के द्वार हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश एवं हमारा संकल्प भयमुक्त समाज कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक रुड़की में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। जनसाधारण की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही निदान किया। कई मामलों में निदान करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने जिला योजना के अंतर्गत कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम ,प्रवीण संधू ,उपाध्यक्ष भीम सिंह ,सावित्री मंगला ,चतेरसेन, प्रधान राजबाला सैनी ,प्रदीप पाल, जिला मंत्री सतीश सैनी ,मधुप त्यागी, गीता कार्की, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक, किसान मोर्चा अध्यक्ष सतविंदर चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा से अफजाल अली मोहम्मद यूसुफ, सुंदर लाल प्रजापति,एन सिंह प्रजापति संजय कश्यप ,विनीत रावत, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, संजीव तोमर ,भरत कपूर नवनीत शर्मा, संतोष अरोड़ा ,रोमा सैनी, मंजू रावत ,हिमांशु शर्मा, सूरज तोमर, मनोज चौधरी, चंद्रकांता आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News