Latest Update

ध्रुव गुप्ता का मेडिकल कैंप हुआ विफल। लाभार्थियों की संख्या सैकड़ा भी नहीं कर पाई पार।

रुड़की.  बताते चलें आज ध्रुव गुप्ता द्वारा ग्राम शेरपुर में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मास्क एवं दवाइयों का वितरण किया जाना था। मगर मेडिकल कैंप में लाभार्थियों की संख्या सैंकड़े के अंक को भी नहीं छु पाई। अभी कुछ ही समय पहले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जारी हुई दो लिस्टों में प्रथम लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले ध्रुव गुप्ता का नाम अचानक से दूसरी लिस्ट में गायब दिखाई दिया शायद इसका मुख्य कारण लोकल स्तर के राजनेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मधुर संबंध ना होना भी हो सकता है। राज्य स्तर के नेताओं के साथ अपने संबंधों को जग जाहिर करना शायद ध्रुव गुप्ता को भारी पड़ा। इसी क्रम में आज ध्रुव गुप्ता द्वारा ग्राम शेरपुर में एक मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमें ध्रुव गुप्ता के साथ के कार्यकर्ताओं के अलावा लाभार्थी नगण्य मात्र दिखाई दिए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी पहुंचे जिनके साथ कार्यकर्ताओं की संख्या लाभार्थियों से अधिक दिखाई थी। अगर देखा जाए तो यह कार्यक्रम एक एकदम विफल रहा। लगभग सौ के आसपास कुर्सियां जो लाभार्थियों के लिए लगाई गई थी अभी खाली दिखाई दी। अब क्या कह सकते हैं ऐसी स्थिति में जो व्यक्ति लोकल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और मीडिया के साथ समन्वय नहीं बना सकता उसका राजनीतिक भविष्य कितना उज्जवल है। यह तो भविष्य के गर्भ में ही है। एकला चलो की राह पर चलने वाला यह नवजात नेता किस घमंड में है।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS