Latest Update

भगवानपुर में सांसद डा निशंक का जोरदार स्वागत

रुड़की। एवं हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक आज भगवानपुर स्थित अजय गोयल सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा के आवास पर पहुंचे। यहां पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आशीष धीमान के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया।डॉक्टर निशंक ने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा 2024 की तैयारियों को लेकर अपनी कमर कस लें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजई करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा युवा मोर्चा घर घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं को अवगत कराएं ताकि लोगों में योजनाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न होने के साथ ही वह उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास की बयार बही है वह आज तक कभी नहीं। प्रधानमंत्री मोदी की विदेशों में भी अपनी एक अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की शोभाराम प्रजापति, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव कौशिक, मास्टर सत्यपाल अमन त्यागी, विभोर धीमान मंडल उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, अनुराग शर्मा मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, भानु कौशल, अजय गोयल, विराट गोयल, वैभव अग्रवाल, सत्येंद्र प्रधान आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS