Latest Update

रुड़की भाजपा जिला कार्यालय एवं झबरेड़ा ग्रामीण मंडल में मंडल कार्यकारिणी की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान द्वारा लीगई परिचय बैठक।

दिनांक 9 मई 2023 को रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में मंडल की नवनियुक्त टीम की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पश्चिमी मंडल प्रभारी हेमलता चौधरी, जिला महामंत्री ममता राणा, आदि की अगुवाई में पश्चिमी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें पश्चिमी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा तृप्ति कंसल द्वारा बताया गया कि निम्न प्रकार से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें शालू सचदेवा, मिथिलेश, ममता शर्मा ,महामंत्री रीता भार्गव ,शशि जैन ,मंत्री मीनू ,उमा धीमान, कोषाध्यक्ष मनीषा त्यागी, सोशल मीडिया प्रभारी विधि गोयल मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कश्यप को बनाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। एवं सभी महिलाओं को भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज