
दिनांक 05 मई 2023 की सायं सिंचाई विभाग के सभागार में सेवा भारती रुड़की द्वारा संचालित सिलाई केन्द्रों का सत्र-समापन समारोह का आयोजन किया गया | समारोह में मुख्य अतिथि श्री डी के अग्रवाल, श्री राजेश कंसल, सेवा भारती मात्रमंडल उत्तराखंड के संरक्षक श्री सुभाष हंस, श्री महेंद्र काला, नगर संघ चालक श्री जल सिंह ने कार्यक्रम में मंच की शोभा बढाई | सुभाष हंस जी ने केंद्र की छात्राओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा की शिक्षण सत्र तो समाप्त हो गया परन्तु उनका असली सत्र तो अब आरम्भ हुआ है | सेवा भारती रुड़की के अध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग ने रुड़की में चल रहे सेवा केन्द्रों एवं सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया एवं उन्होंने सेवा भारती में नवीन दायित्वों की भी घोषणा की | केंद्र की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये | कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता ने किया |इस अवसर पर सेवा भारती मात्रमंडल रुड़की की अध्यक्ष श्रीमती प्रीती शर्मा, पूजा नंदा, अनिल गोयल, सुदेश कुमार शर्मा, प्रवीण सब्बरवाल, मनोज गोयल, सुशील चमोली, तेजपाल सिंह, कुलदीप त्यागी, राजकुमार अनेजा, संजीव लूथरा, गुलशन बेदी, सुदेश सैनी आदि उपस्थित रहे |