Latest Update

 रूड़की:ग्राम सुनैहरा में के एल पालिटेक्निक हास्टल के निकट ऐतिहासिक वटवृक्ष शहीद स्मारक पर असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फांसी की सजा दी गई थी जिसकी याद में यहाँ एक शहीद स्मारक पर्यटक स्थल बनाया गया है किन्तु के एल पालिटेक्निक के प्रधानाचार्य एवं मैनेजमेंट के लोगों द्वारा तार बाड करके तथा गेटों पर अपने संस्थान के बोर्ड लगाकर शहीद स्मारक के अस्तित्व को अपने में विलुप्त कर लिया गया है! इस शहीद स्मारक की पहचान को बनाये रखने और इसके अस्तित्व को बचाने के लिए मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी नीलकमल शर्मा के नेत्रत्व में महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों,

सदस्यों के द्वारा एक प्रार्थना पत्र आज दिनाँक 06-05-2023 को दिन के 12 बजे एस डी एम महोदय रुड़की को उनके कार्यालय में उनके प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल कुमार जी को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा मंडल रूड़की पूर्वी की मंडल अध्यक्ष नीलकमल शर्मा मंडल उपाध्यक्ष वर्णिका चौधरी मंडल महामंत्री सर्वेश गोस्वामी मंडल कोषाध्यक्ष अलका अग्रवाल मंडल मंत्री ममता सैनी व सरिता जयसवाल तथा मंडल मिडिया प्रभारी आकांक्षा द्वारा अपने हस्ताक्षर करके दिया गया! जिसकी प्रतिलिपि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी माननीय मुख्यमंत्री मंत्री उत्तराखण्ड तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री शोभा राम प्रजापति जी को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए भेजी गई है ! 

नीलकमल शर्मा

      मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News