Latest Update

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से माननीय राज्यपाल उत्तराखंड को रुड़की जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट व समस्त कांग्रेस जनों द्वारा सौंपा गया ज्ञापन।

आज दिनांक 5 मई 2023 जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के जिलाअध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में रुड़की कांग्रेसजनों द्वारा एक ज्ञापन, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड के नाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन का विषय, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को अभद्र व्यवहार के कारण पद मुक्त करने हेतु है। आदरणीय महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि, विगत दिनों उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा बीच सड़क पर ऋषिकेश में एक व्यक्ति को स्वयं व अपने अंग रक्षकों द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। जिसकी प्राथमिकी रिपोर्ट कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज की गई है। क्योंकि श्री प्रेमचंद अग्रवाल संविधान की शपथ के साथ राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा इस प्रकार से मारपीट करना ना केवल निंदनीय है, बल्कि यह पर्याप्त कारण है उनको पद मुक्त करने का। महामहिम राज्यपाल से अनुरोध एवं अपेक्षित है कि वह श्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से मुक्त करें।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, पूर्व मंत्री डॉ गौरव चौधरी, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय शर्मा एडवोकेट, पंकज सिंघल, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता, पूर्व युवा कांग्रेस जिला प्रभारी अजय चौधरी, प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अली, प्रदेश सचिव मुन्फैत अली, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, एनएसयूआई हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, सुभाष चौधरी, अशोक चौधरी, जिला महासचिव युवा कांग्रेस हिमांशु चौधरी, प्रदेश सचिव हेंमेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, मीडिया प्रभारी भानु प्रताप, मीडिया प्रभारी अब्दुल कादिर, मीडिया प्रभारी पंकज सोनकर, पूर्व मंत्री मेला राम प्रजापति, गौरव प्रधान, प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, अरशद अली, महफूज चांद, राजगीर रोड, भूषण त्यागी, प्रधान भंवर सिंह, सुशील कश्यप, सुभाष सैनी, युवा रुड़की विधानसभा अध्यक्ष विजय पवार, हाजी मोहम्मद सलीम, रईस अहमद, लवी त्यागी जसविंदर जस्सी, मनोज जयन्त, राजीव पुंडीर, अमन पवार, आदित्य राना, मयंक राजपूत, शाहबुद्दीन राणा, नूर आलम, साहिल अंसारी, निखिल चौधरी, ऋतिक पाल, सिद्धार्थ कुमार, देवांश तोमर, नंदकिशोर, सलमान, मोनू रावत, विजयपाल, शकील अहमद, अबरार अली, जाकिर हुसैन, नंदलाल यादव, बबलू, विजयपाल, मिंटू भाई आदि सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News