Latest Update

अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर आर्य समाज रामनगर रुड़की में सामूहिक रूप से यज्ञ किया गया

रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर आर्य समाज रामनगर रुड़की में सामूहिक रूप से यज्ञ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा रामेश्वर प्रसाद सैनी रहे और यजमान सरोज शर्मा रही । इस अवसर पर सभी ने यज्ञ में जो आहूति दी,वह इसी भावना के साथ दी कि सबका कल्याण हो। विश्व का कल्याण हो । यजुर्वेद में यज्ञ कर्म के बारे में बताया गया है । यजुर्वेद का मुख्य विषय कर्मकांड है। ऋग्वेद के पहले मंत्र अग्निमीले पुरोहितम मे यज्ञ के बारे में ही कहा गया है । यज्ञ मे जो भी आहुति दी जाती है, वह अग्नि में मिलकर वायुमंडल में मिलती है और वायुमंडल को शुद्ध करती है । यज्ञ में प्रधान डॉ दिनेंद्र सिंह डा.प्रेमचंद शास्त्री मदन पाल शर्मा रामेश्वर प्रसाद सैनी उषा आर्य एस के शर्मा ऋषि पाल सिंह चौहान अरविंद मिनोचा सोनिया सैनी विपिन कुमार विनोद सैनी मंत्री आर्य समाज संदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News