Latest Update

किसानों ने खोला मोर्चा,रुड़की के तांशीपुर गांव के कई किसानों ने विकास कार्यो में हो रहे भ्र्ष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

रुड़की के तांशीपुर गांव के कई किसानों ने विकास कार्यो में हो रहे भ्र्ष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कई किसानो ने इक्कठा होकर उत्तराखंड सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की है। किसानों का आरोप है कि रजवाहे के ऊपर बनाये गए पुल में निर्माण कार्य को लेकर अनियममिता बरती गई है साथ ही पुल बनाने में बड़ा भ्र्ष्टाचार हुआ है। वही किसानों का कहना है पुल को 21 फुट की चौड़ाई का बनाने को कहा था लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलिभगत से पुल की चौड़ाई मात्र 13 फुट की गई है जिससे किसानों को पुल के ऊपर गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में अधिकारी संज्ञान नही लेते है तो वह आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे। वही सिंचाई विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह का कहना है कि तांशीपुर गांव के किसानों द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है अभी रजवाहे पर जो पुल का निर्माण किया गया है उस पर एक हफ्ते बाद फिर से पुल के दोनों ओर एप्रोच बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई परेशानी नही होने दी जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News