Latest Update

 रुड़की शहर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत बड़ी धूम-धाम से किया गया। बताते चलें आज रुड़की शहर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एक बहुत भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियों को भी सम्मिलित किया गया शोभा यात्रा का स्वागत जगह-जगह बड़े ही जोरों शोरों से हुआ इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के पदाधिकारियों ने भी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News