Latest Update

बैसाखी स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,गंगा की पूजा कर सूर्य देवता को अर्घ्य देकर की सुख-शांति की कामना

हरिद्वार । बैसाखी स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी समेत विभिन्न स्नान घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। गंगा घाटों पर सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा की पूजा कर सूर्य देवता को अर्घ्य देकर परिजनों की सुख-शांति की कामना की। हालांकि इस स्नान पर कम भीड़ नजर आई।शुक्रवार सुबह से ही हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों श्रृद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। सुबह से ही हरकी पैड़ी पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह आठ बजे के बाद सर्वानंद घाट, बिरला घाट, लवकुश घाट और विश्वकर्मा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान को हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों पर पहुंच चुके थे। माना जाता है इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन दान दक्षिणा करने का भी खास महत्व बताया गया। हरकी पैड़ी गंगा घाट के अतिरिक्त मालवीय घाट, नाइसोता घाट, सुभाष घाट पर भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाते रहे। इसके अलावा बिरला घाट, सतनाम साक्षी घाट, प्रेमनगर घाट, गोविंद घाट, गणेश घाट पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हरिद्वार में सैकड़ों आश्रमों में श्रद्धालुओं ने डेरा डाला हुआ था।आज बैसाखी स्नान पर्व के अवसर पर हर की पैड़ी एवं विभिन्न घाटों पर सांय 19:00 बजे (आरती तक ) तक 9,45000( नो लाख पैंतालीस हजार) श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित करते हुए अपने गंतव्य को प्रस्थान कर रहे हैं l जनपद में उक्त पर्व को संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न यात्रा प्लान लागू किए गए, साथ ही छपार (उत्तर प्रदेश) से लगातार संपर्क में रहकर वाहनों के आने जाने का डेटा संकलित किया गया जिस कारण पूरे मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं रही और मेला सकुशल संपन्न हुआ l

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News