Latest Update

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी का वकीलों ने किया स्वागत

रुड़की। महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी का रुड़की तहसील परिसर में जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन की अध्यक्षता व जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा एडवोकेट के संचालन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रुड़की बार एशोसिएशन के अध्यक्ष विपुल वालिया ने कहा कि कांग्रेस को ज्वलंत मुद्दों पर सड़को पर आकर संघर्ष करना होगा,तभी कांग्रेस का जनाधार बढ़ सकता है।उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री राव नवेद ने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाई कमान का आभार व्यक्त किया।अध्यक्षीय उदबोधन में श्रीगोपाल नारसन ने प्रदेश व जनपद स्तर पर ऐसे विद्वान कांग्रेसियों को पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी देने की बात कही,जिन्हें कांग्रेस की उपलब्धियों व मौजूदा सरकारों की खामियों की तत्कालिक जानकारी हो।कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा एडवोकेट ने महानगर कांग्रेस के संगठनात्मक मजबूती के लिए काम करने की बात कही।वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण सिंह,सोमपाल सिंह सैनी,अनिल पुंडीर, अजय चौधरी, किशोर सिंह,प्रवीण कुमार, संदीप ,श्रीमती सोनम,नवनीत कुमार शर्मा, तबरेज आलम,रविंद्र पाल वर्मा ने भी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई दी।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS