Latest Update

रुड़की में मीडिया कर्मी ही नहीं रहे सुरक्षित। लुटेरों के हौसले बुलंद। नहीं रुक रही चोरी और लूट की वारदातें।

आपको बताते चलें इस समय रुड़की में चोरी और लूट की घटनाएं अपने चरम पर हैं इसी क्रम में आज रात्रि लगभग 9:00 बजे करीब समर्थ भारत न्यूज़ के मीडिया प्रभारी मुनीश शर्मा के साथ दो बाइक सवारों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें मुनीश शर्मा की सोने की चेन को छीन कर लूटने का प्रयास किया गया। घटना आदर्श नगर श्री गार्डन के समीप की है। आपको बताते मीडिया कर्मी मुनीश शर्मा जिस समय अपने घर आदर्श नगर जा रहे थे उसी समय पीछे से घात लगाए दो बाइक सवार चोरों ने उन पर हमला किया एवं उनके गले से चैन छीनने का प्रयास किया घटनाक्रम इतना अचानक एवं तेजी से था कि अगर मीडिया कर्मी नहीं सम्हलते तो जान जाने का भी खतरा हो सकता था। तत्काल सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की जिसमें से दो बाइक सवार चोर आदर्श नगर स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे मैं नजर आए आपको बताते चलें इससे पूर्व मीडिया कर्मी मुनीश शर्मा की एक्टिवा 5G प्रेम मंदिर चौक से चोरों द्वारा गत 23 सितंबर को उठा ली गई थी। जिसका सुराग पुलिस को अभी तक नहीं लग पाया है। अब देखते हैं इस लूट की घटना का क्या अंजाम होता है।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News