Latest Update

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया

रुड़की। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की पुण्य आत्मा की शांति व उनकी हत्या करने वाले दोषियों को सजा देने हेतु क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर शांति प्रार्थना सभा व कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की नशृंस हत्या को निंदनीय घटना बताते हुए उनके हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (स्थापित 1857) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल पुंडीर एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद अनूप राणा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के जिला अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा, श्रीराजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष अमित सिंह राणा के संयुक्त नेतृत्व में छत्रिय समाज के लोगों ने 2 मिनट का मौन रख श्रीकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रणय प्रताप सिंह, पार्षद शक्ति सिंह राणा, प्रदीप सिंह पुंडीर, कृष्णपाल सिंह कुशवाहा, श्री राजपूत करणी सेना के नगर अध्यक्ष सुबोध नेगी, जयपाल सिंह कुशवाहा, राजकुमार सिंह कुशवाहा, संजय राणा, महेंद्र सिंह राणा, कुलदीप राणा आदि क्षत्रिय समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News