Latest Update

स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग छात्रा, होटल में आपत्तिजनक हालत में मिली, लड़का बना रहा था VIDEO

 ऊधम सिंह नगर जिले से नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म और वीडियो बनाए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की थी चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला।दरअसल, होटल में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में थे और लड़का वीडियो बना रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक और होटल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्या है पूरा मामला मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 13 मई की यह घटना है। जब पुलिस की टीम होटल पर छापेमारी करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ने घर से स्कूल जाने की बात कही लेकिन रास्ते से वह होटल पहुंच गई। फिर होटल में एक लड़का भी उसके साथ था। जब पुलिस पहुंची तो दोनों देखकर डर गए। फिर लड़की ने जो बताया वह और हैरान करने वाला था।

जानें लड़की ने पुलिस वाले से क्या कहा?नाबालिग से पूछताछ में उसने युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी वर्तमान में मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर का रहने वाला है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 504, 506, 67 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।होटल के मालिक समेत कर्मचारी भी गिरफ्तार बताया जा रहा है कि होटल के मालिक और कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। इन सभी पर बिना आईडी प्रूफ के दोनों लड़के-लड़की को होटल में कमरा देने का आरोप है। बता दें कि सरकार ने यह नियम बनाया है कि यदि कोई होटल में कमरा लेता है तो उसे आईडी प्रूफ दिखानी ही होगी और फिर एंट्री मिलेगी। छात्रा और छात्र से भी पूछताछ की गई है। आगे की जांच भी की जा रही है।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज