Latest Update

02 तस्कर दबोचे,1 लाख 14 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक व स्कूटर जब्त

मंगलौर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों इस्तकार व विनीत को बाइक व स्कूटर से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए 1 लाख 14 हजार नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट व तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के साथ दबोचा गया। अभियुक्तों द्वारा नशे की दवाइयां मु0नगर से लाकर हरिद्वार के मेडिकल स्टोरों में सप्लाई की जाती थी। ऐसे सभी मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त इस्तकार पुत्र निसार अहमद निवासी लाला वाली गली पुरानी तहसील रुड़की कोतवाली गंगनहर व विनीत पुत्र रामकुमार निवासी गली नंबर 2 दक्षिणी कृष्णापुरी कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर से 1 लाख 14 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News