Latest Update

धर्म जागरण समन्वय रुड़की ने मनाया स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस धर्म दिवस के रूप में

धर्म जागरण समन्वय रुड़की ने मनाया स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस धर्म दिवस के रूप में

आज श्री गार्डन आदर्श नगर में विभाग संयोजक श्री पदम गिरी जी की अध्यक्षता में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस धर्म जागरण समन्वय जिला रुड़की ने मनाया कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए अतिथि गण और धर्म जागरण समन्वय उत्तराखंड प्रांत प्रमुखश्रीमान ऋतुराज जीने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर शुरू कियाआज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्रीमान पदम जी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी द्वारा प्रावलमभण के क्षेत्र में और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से कार्य किए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना और प्रावलमभण के क्षेत्र में हिंदू धर्म के प्रचार के लिए शुद्धि यज्ञ लाये और इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में जगतगुरु शंकराचार्य राजगुरु मठ पीठाधीश्वर वाराणसी दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा हमें अपने परिवार को संस्कारी बनाना चाहिए और अपने ही देश के लोगों की जो विदेशों में बसने की प्रथा चल रही है उस और ध्यान देने की आवश्यकता है अपने ही देश में अपने संसाधन जुटाए और हमारे से विभाजित हुए देश आज खराब स्थिति में है और और भारत निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है इसके पश्चात पदम गिरी जी ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों और आए हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया कार्यक्रम संयोजक श्री राजेंद्र यादव जी और कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप यादव जी ने किया कार्यक्रम में रुचि शर्मा सीमा गुप्ता मोनिका नीरज सतीश गणेश डॉ राहुल श्रीकांत रामेश्वर प्रसाद विनोद राजीव उदल डॉ सुदेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

संजय धीमान

नगर प्रचार प्रमुख रुड़की

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News