Latest Update

शराब की तलाश में दोस्ती, पैसों के लालच में हत्या पत्रकार वार्ता के दौरान कप्तान नवनीत सिंह ने किया ब्लाइंड़ मर्डर का खुलासा हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी छपार निवासी विनायक त्यागी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पत्थर व लूटी गई नगदी बरामद

रूड़की। पिछले दिनों मंगलोर क्षेत्र में गंग नहर पटरी मार्ग पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने खुलासा कर दिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कोतवाली सिविल लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 17 फरवरी को मंगलौर गंग नहर पटरी मार्ग पर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए तो शव के सिर पर गहरे घाव व पत्थर से कुचले जाने की चोट दिखी। शव की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रुप मे हुई । मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर मु0अ0स0 -110/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पजीकृत किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि हत्या के इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित की गई कोतवाली मंगलौर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने प्रकरण के सबूत जुटाकर हत्यारोपी की तलाश शुरु की तथा फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल के आसपास से वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहित किए। घटनास्थल के आसपास संदिग्ध आवाजाही टटोलने पर पुलिस टीम को घटना वाले दिन की सुबह मृतक व एक अन्य अज्ञात मोटर साइकिल से घटनास्थल की ओर जाते दिखे। मैनुअली अज्ञात शख्स की तलाश करते हुए देवबन्द तिराहे के पास पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध हुलिए से मिलते जुलते एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया।

पुलिस का दांव उस समय सफल हुआ जब हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने हत्या की वारदात कबूलते हुए बताया कि वह सराय ज्वालापुर स्थित किराये के मकान में रहता है। 17 फरवरी को अपने घऱ मुजफ्फरनगर जाने के दौरान रुड़की में जब उसका शराब पीने का मन हुआ तो वह बस अड्डे के पास ही देशी शराब के ठेके पर चला गया। इस दौरान मृतक भी शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचा लेकिन ठेका बंद होने व कोई जवाब न मिलने की वजह से मौके पर हुई जान पहचान के बाद दोनों मृतक की मोटर साइकिल से रामपुर चुंगी शराब के ठेके पर पहुंचे और शराब खरीदी।

इसके बाद दोनों गंग नहर पटरी से मंगलौर की तरफ स्थित बाग में गए और शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान जब हत्यारोपी को पता चला कि मृतक प्रदीप के पास पैसे रखे हुए हैं तो पैसे की तंगी और लालच मे आकर उसने नशे में धुत प्रदीप को पहले गला दबाकर नीचे गिराया और फिर पास मे रखे पत्थर से सिर पर वार कर प्रदीप की हत्या कर दी। आरोपी इसके बाद मृतक की जेब से मिले 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। 

हत्यारोपी के इकबालिया बयान के आधार पर पुलिस टीम ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर छिपाये गये खून से सने कपड़े (हत्या के दौरान पहनी हुई जैकेट) व लूटी गई धनराशि 20 हजार रुपये बरामद किये। विनायक त्यागी पुत्र विजेन्द्र त्यागी निवासी बरला थाना छपार जिला मुज्जफरनगर हाल पता ग्राम सराय ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र-26 वर्ष की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, लूटी गयी 20 हजार रुपये की धनराशि व हत्यारोपी की खून से सनी जैकेट बरामद कर ली गई। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में

 प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,व0उ0नि0 मनोज गैरोला,उ0नि0 प्रवीण बिष्ट,उप निरीक्षकअशोक सिरसवाल,अ0उ0नि0 श्यामबाबू ,हेड कांस्टेबल माजिद खान व हैड कांस्टेबल अमित शर्मा व सीआईयू टीम में

उ0नि0 संजय पुनिया, अ0उ0नि0 अश्वनी यादव, है0का0 मनमोहन भण्डारी, का0 महिपाल तोमर,का0 राहुल, कांस्टेबल अजय काला व कांस्टेबल उबैद को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शाबाशी दी है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news