Latest Update

पवित्र रमजान के पहले जुमा की नमाज अकीकत के साथ की गई अदा,मांगी मुल्क की तरक्की और कौम की खुशहाली की दुआएं

रुड़की।रमजान उल मुबारक का पहला जुमा रुड़की नगर व आसपास के क्षेत्रों में अकीदत के साथ शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ।रुड़की नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में जुमा की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई।जुमा से पूर्व तकरीर करते हुए मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक कासमी ने कहा कि रमजान का महीना नेकियों का महीना है।इस महीने को दीन और इंसानियत की तरबीयत यानी रहम और सबसे हुस्ने सलूक करने का महीना कहा जाता है।पहला अक्षर यानी रमजान के दस दिन रहमतों का अशरा कहा जाता है,इसलिए इसमें मुसलमानों को चाहिए कि वह अपने पड़ोसियों से,अपने अहले वतन से तथा सभी मजहब के लोगों से प्रेम, भाईचारा व मोहब्बत का सलूक करें और जो गरीब,बेसहारा,जरूरतमंद हैं,उनकी मदद करें।उन्होंने कहा कि रोजा रखकर हमें झूठ से,फरेब से,धोखेबाजी से तथा गलत कामों से बचना चाहिए,यही हमारा दीन कहता है,साथ ही उन्होंने कहा कि रमजान में यह भी याद करना चाहिए कि हम पूरे साल किसी दूसरे को बुरा नहीं कहेंगे,किसी मजहब की बुराई नहीं करेंगे,अपने मजहब पर चलते हुए नेकी और भलाई के कार्य करेंगे।नमाज के बाद मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने देश की उन्नति,समाज में भाईचारे तथा स्वच्छता पर बहुत ध्यान देने के लिए अपील कर दुआ कराई।उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए जो हमारे ईमान का एक हिस्सा है।मौलाना अरशद कासमी,हाफिज मोहम्मद वसीम,हाजी मोहम्मद मुस्तकीम,अफजल मंगलौरी,कारी एहतेशाम,कारी कलीम अहमद,हाजी नौशाद अहमद,इमाम नदीम उल हक,हाजी मोहम्मद सलीम खान,शेख अहमद जमांं,इमरान देशभक्त,सैयद नफीसुल हसन,एडवोकेट कौसर सिद्दीकी,हाजी गुलफाम अहमद,अता उरर्हमान अंसारी,बिट्टन त्यागी व सलमान फरीदी हजारों की संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news