
रुड़की।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष पर ग्राम ब्रहमपुर कान्हापुर स्थित रविदास मंदिर में सत्संग में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि गुरु जी ने अपने संपूर्ण जीवन में जातिगत भेदभाव,सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक स्वर उठाया।कहा कि लक्ष्य जितना बड़ा होगा,मार्ग भी उतना बड़ा होगा और बाधायें भी अधिक आएँगी,जिसके लिए सामान्य आत्म विश्वास नहीं बहुत उच्च स्तर का आत्म विश्वास


चाहिए।उन्होंने कहा कि एक क्षण के लिए भी निराशा आयी वहीं लक्ष्य मुश्किल और दूर होता चला जायेगा।मनुष्य का सच्चा साथी और हर स्थिति में उसे संभालने वाला अगर कोई है तो वह आत्मविश्वास ही है।दूसरों के ऊपर ज्यादा निर्भर रहने से आत्मिक दुर्बलता तो आती है,साथ ही छोटी-छोटी ऐसी बाधायें आती हैं,जो पल में तुम्हें विचलित कर जाती हैं।स्वयं पर ही भरोसा रखें।दुनिया में ऐसा कुछ नहीं जो तुम्हारे संकल्प से बड़ा हो।कहा कि आज हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के आदर्शों पर चलकर अपने समाज को शिक्षित व संपन्न बनाना चाहिए।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा गुरुजी का आशीर्वाद लिया।इस मौके पर राजकुमार दास गुरु जी,विनोद कुमार,श्याम कुमार,पवन कुमार, बिजेंद्र कुमार,ईसम सिंह,राजेश कुमार, देशराज,अमर सिंह,दयाराम,बृजेश कुमारी,गीता रानी,कल्पना व गुड्डन आदि भक्तगण मौजूद रहे।





























