Latest Update

गौमाता हमारी श्रद्धा, सनातन चेतना और जीवन का आधार: महापौर महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना एवं गौ सेवा

रुड़की। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर रुड़की की महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने चौमंडी स्थित गौशाला पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गौ माता की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को चारा खिलाया और नगरवासियों से भी गौ संरक्षण एवं सेवा के लिए आगे आने का आग्रह किया।

महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें पशु सेवा और करुणा का संदेश देता है। उन्होंने कहा है कि गौमाता हमारी श्रद्धा, सनातन चेतना और जीवन का आधार हैं। वे पोषण, करुणा और पर्यावरण संतुलन की प्रतीक हैं। “गावो विश्वस्य मातरः” गौ हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि गौसंरक्षण और गोसेवा के माध्यम से हम अपनी संस्कृति, प्रकृति और भविष्य की रक्षा करेंगे। महापौर ने कहा है कि गौ सेवा करने से पुण्य मिलता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि, मन को शांति और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। यह धार्मिक, आर्थिक और मानसिक लाभ प्रदान करता है, जैसे कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति। इसके अतिरिक्त, गाय की सेवा करने से अहिंसा, विनम्रता और समर्पण जैसी भावनाएं भी विकसित होती हैं। उन्होंने गौशाला के प्रबंधन की सराहना करते हुए नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News