Latest Update

भारत विकास परिषद की मुख्य” शाखा का संस्कार, सेवा और समर्पण की ओर एक प्रेरणादायक प्रयास

रूड़की। भारत विकास परिषद् “मुख्य” शाखा द्वारा आदर्श बाल निकेतन,आईआईटी रुड़की में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर एक विशेष दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों, जीवन मूल्यों और योग के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ।

बच्चों के लिए योग शिक्षा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें प्रारंभिक योगासन, प्राणायाम और ध्यान सिखाया गया। संस्कार सत्र में परिषद् की सदस्यों ने बच्चों को जीवन मूल्यों, नैतिकता, अनुशासन, सेवा भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की प्रेरणा दी। बच्चों द्वारा एक भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों,, उनके संघर्ष, कुशल शासन, धर्म-सहिष्णुता और सामाजिक योगदान को दर्शाया गया। बच्चों को अन्य महान व्यक्तित्वों जैसे रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद आदि के बारे में जानकारी दी गई और नाटक मे भाग लेने वाले बच्चों को पुस्तकें पुरस्कार में दी गयी l बच्चों ने पूरे जोश और गर्व के साथ देशभक्ति के नारे लगाए । “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्”। कार्यक्रम के दोनो दिन बच्चों को refreshment में केले वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन एक विशेष क्विज़ प्रतियोगिता के साथ हुआ, जिसमें रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और यह प्रतियोगिता ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया lनिधी शाण्डिल्य सचिव भारत विकास परिषद् “मुख्य” शाखा ने बताया है कि कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। सभी सदस्यों एवं अध्यापकों ने इस आयोजन को अत्यंत सफल, उद्देश्यपूर्ण और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक बताया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news