Latest Update

धनोरी पीजी कॉलेज के तीन सहायक प्रोफेसर को मिला शिक्षा मार्गदर्शक अवार्ड

धनोरी पीजी कॉलेज के तीन सहायक प्रोफेसर को मिला शिक्षा मार्गदर्शक अवार्ड।

— शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने वाले धनोरी पीजी कॉलेज धनौरी (हरिद्वार) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. करिश्मा तोमर , डॉ. श्वेता त्यागी एवं डॉ. नीतू रानी को “शिक्षा मार्गदर्शक पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद स्थित मां सर्मिश्ता सेवा संस्थान फाउंडेशन, बुढ़सेनी महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लव-कुश की जन्मस्थली बालेनी, बागपत में प्रदान किया गया।

उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, शोध कार्यों, सामाजिक जागरूकता अभियानों और विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु जो उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय के प्रबंधक आदेश सैनी जी एवं प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने तीनों सहायक प्रोफेसर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
डॉ. करिश्मा तोमर, डॉ श्वेता त्यागी डॉ नीतू रानी ने इस सम्मान को विद्यार्थियों, सहकर्मियों और महाविद्यालय प्रबंधन के सहयोग का परिणाम बताया और कहा कि यह उन्हें शिक्षा सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news