सर्वश्रेष्ठ कुंभ पेंटिंग के लिए कोमल, पायल और गरिमा को पुरस्कृत किया गया

रुड़की। एसएसडी पीसी गर्ल्स (पीजी) कॉलेज के चित्रकला विभाग द्वारा वार्षिक कला प्रदर्शनी अभिव्यक्ति 2024-25 का आयोजन किया गया। जिसमें महाकुंभ 2025 की थीम पर छात्राओं ने कलाकृतियां बनाई। 

कॉलेज परिसर में आयोजित कला प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव सौरव भूषण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ अलका आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस बार प्रदर्शनी का थीम “महाकुंभ 2025 “ रखा गया है। इस विषय को उजागर करने के लिए छात्राओं ने महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं को अपनी कला और कल्पना के माध्यम से प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा सृजित महाकुंभ इन्स्टालेशन तथा मूर्तिकला के माध्यम से दर्शाया गया रामायण में वर्णित शबरी प्रसंग रहा,जिसमें प्रदर्शित मूर्तियां एवं अन्य कलात्मक वस्तुएं छात्राओं ने स्वयं तैयार की ।इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी हाल में महाकुंभ पर आधारित विभिन्न माध्यमों में बनाई गई कलाकृतियां, साधु संतों के व्यक्ति चित्र, रामायण तथा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से प्रेरित भित्ति एवं भूमि चित्र, राजस्थानी मिनिएचर्स,मधुबनी, वारली व कलमकारी इत्यादि विभिन्न पारंपरिक भारतीय कला शैलियों में बनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इन चित्रों के अलावा सेंड आर्ट वर्क, पेपर मेशी क्राफ्ट, रिलीफ पेंटिंग्स , मिट्टी की प्रतिमाएं,पॉट्स, मंडाला डेकोरेटिव आइटम्स,वॉल प्लेटस, क्रिएटिव कम्पोजिशन,पोस्टर्स, पोट्रेट, लेंडस्केप, कोलाज वर्क, लोक कला, म्यूरल्स, रंगोली , इन्सटालेशन, टेक्सटाइल प्रिंटिंग व हस्तकला की विभिन्न सामग्री इत्यादि को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ कुंभ पेंटिंग के लिए कोमल, पायल और गरिमा को पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी के आयोजन में चित्रकला विभाग की डॉ अलका आर्य, डॉ अर्चना चौहान, आंचल तथा हिना का विशेष सहयोग रहा। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह पर डॉ भारती शर्मा,डॉ. कामना जैन, अंजलि प्रसाद,डॉ असमा सिद्दीकी, डॉ मधु , डॉ रूचि सिंह, शायमा, श्रीमती प्रीति शर्मा, मुक्ता इत्यादि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के आयोजन में कु. कोमल,गरिमा ,सोनाली सिंह, पायल ,महिमा,आयशा,अदिति अंजलि कश्यप,काजल डाबरे इत्यादि छात्राओं का विशेष योगदान रहा। यह प्रदर्शनी दर्शकों के अवलोकनार्थ दिनांक 5 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:00 से 3:00 बजे तक खुली रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *