
सरकार द्वारा जो कार्रवाई एक विशेष धार्मिक स्थलों /मद्रासो को सील करने/ ध्वस्त करने की कर रही है हम इसकी घोर निंदा करते हैं। प्रशासन द्वारा बिना कोई लीगल प्रकिर्या के जो कदम उठाया जा रहा है उस पर अनेकों सवाल खड़े होते हैं। सरकार जनहित में आवश्यक जो योजनाएं हैं उनसे लोगों का जनता का ध्यान भटका कर सिर्फ धार्मिक मुद्दों को उठाने का कार्य कर रही है लोगों को रोजगार के अवसर नहीं दे रही, लोगों को अच्छी शिक्षा के अवसर नहीं दे रही, लोगों को नौकरियां नहीं दे रही ,बिजली महंगी कर दी है जो बिल दो महीने में आता था उतने का ही बिल एक महीने में आ रहा है, और तो और कई सालों से हमारे रुड़की शहर में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगी है जो आज तक चली नहीं जनता का पैसा बर्बाद कर रखा है। सिर्फ धार्मिक मुद्दे भड़काकर सरकार सिर्फ चुनाव की मंशा हासिल करना चाहती है लोगों के जनहित में कार्य करने में असफल हो रही है इसलिए सिर्फ विशेष धार्मिक समुदाय पर कभी लाउडस्पीकर के नाम पर कभी मान्यता के नाम पर कार्यवाही कर पढ़ताड़ित किया जा रहा है

सरकार को अगर किसी भी धार्मिक स्थल को सील करना है तो आप पहले लीगल नोटिस दीजिए। और उन्हें वक्त दीजिए अगर वहां अनियमित पाई जाती है तो उनको दुरुस्त करने में उनका सहयोग करें उन्हें गाइड करें उन्हें बताइए कि यहां इन अनियमितताओं को आप ऐसे ऐसे सुधारे और फिर भी वह अनियमित दुरुस्त नहीं होती समय पर तो कानूनी तौर पर उचित कार्यवाही करें। कानूनी प्रक्रिया का पालन करें।
प्रदेश में ऐसे बहुत सी जगह है जहां इतनी अनियमितता है अगर सील करने लगे तो आधा प्रदेश सील / ध्वस्त हो जाएगा । कारखाने सील हो जाएंगे ,फैक्ट्रियां सील हो जाएगी, स्कूल कॉलेज सील हो जाएंगे ,अस्पताल सील हो जाएंगे, नजर वहां भी तो रखें सरकार या सिर्फ विशेष समुदाय को ही टारगेट किया जा रहा है यह नहीं चलेगा। प्रदेश में इतना प्रदूषण बढ़ रहा है इतनी गंदगी है कुत्तों का इतना जबरदस्त आतंक है कि जनता परेशान है घर से निकलना भी दुश्वार है लेकिन वहां कार्रवाई नहीं की जा रही सिर्फ विशेष समुदाय को टारगेट किया जा रहा है। सरकार को इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए और एवर जल्दी रोकने लगाई गई तो इसके खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय जाना पड़ा तो हम वहां भी जाएंगे।





























