नेत्रदान कर “अमरत्व” को प्राप्त हुआ उत्तराखंड पुलिस का जवान*

*नेत्रदान कर “अमरत्व” को प्राप्त हुआ उत्तराखंड पुलिस का जवान*

*आकस्मिक सड़क दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु के बाद भी हरिद्वार पुलिस के जवान की परोपकारी छवि का गवाह बना राज्य*

*दो नेत्रहीन जन देख पाएंगे संसार*

*जाते-जाते मित्रता, सेवा, सुरक्षा के असल मायने सिखा गया बिछुड़ा साथी*

*आमजन बीच चर्चा का विषय बना नेत्रदान, प्रशंसा कर रहे लोग*

*”हम सभी को कम उम्र के वीरेंद्र सिंह चौहान के जाने का दु:ख है, परिजनों का यह निर्णय सराहनीय है :: एसएसपी हरिद्वार”*

दो दिन पूर्व देर शाम नवोदय नगर हरिद्वार में सड़क दुर्घटना के कारण आकस्मिक मृत्यु को प्राप्त हुआ उत्तराखंड पुलिस का जवान स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह चौहान जाते जाते भी दो लोगों का जीवन रोशन कर गया और अपनी एक अलग याद छोड़ गया।

जीते जी मानव सेवा की और मरने के बाद भी नेत्रदान कर दो लोगों के जीवन में रोशनी भर दी। उनके इस कदम और इस निर्णय को समर्थन देने वाले परिजन बड़े भाई स्वराज चौहान एवं उनसे छोटे राजेश चौहान की आमजन प्रशंसा कर रहे हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News